{"_id":"57f137c74f1c1b8c61574979","slug":"sucide-in-manhuta","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनहुता पंचायत में महिला ने फंदा लगाकर जान दी, पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनहुता पंचायत में महिला ने फंदा लगाकर जान दी, पति गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Sun, 02 Oct 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटियात उपमंडल में मनहुता पंचायत के सियुण गांव की एक महिला ने शनिवार देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव घर के पास ही एक पेड़ से लटकता हुआ बरामद किया गया है।
विज्ञापन
इस घटना के बारे में मनहुता पंचायत प्रधान शिव कुमार ने देर रात करीब साढ़े 12 बजे चुवाड़ी पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। महिला की पहचान अनीता देवी पत्नी अशोक कुमार निवासी मनहुता डाकघर रायपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
महिला के मायके पक्ष के बयान पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने व उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि महिला की उसके पति के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद उसने घर के नजदीक ही एक पेड़ से लटक कर अपनी जान दे दी। जब इस हादसे की सूचना महिला के मायके पक्ष को दी गई तो उन्होंने शव को पेड़ से न उतारने की पुलिस से गुजारिश की और शव मायके पक्ष के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद ही पेड़ से उतारा गया।
विज्ञापन
महिला की मां आशा देवी ने पुलिस को बताया कि उसका दामाद अक्सर मारपीट करता रहता था। जिसकी कई बार शिकायत उसकी बेटी उनसे कर चुकी थी। महिला के अनुसार दोनों की शादी करीब ग्यारह साल पहले हुई थी और दो बच्चे एक बेटा और बेटी भी हैं।
पुलिस ने मृतक महिला की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी अशोक कुमार के खिलाफ भादंसं की धारा 306, 498ए व 34 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है। उधर, डीएसपी वीर बहादुर ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला का शव पेड़ से लटकता हुआ बरामद किया गया। पुलिस इस मामले में दोनों बच्चों के बयान भी दर्ज करेगी।