फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Successful trial of paragliding in Madrani Khajjiar and Jot-Bangal

Chamba News: मदराणी खज्जियार और जोत-बांगल में पैराग्लाइडिंग का सफल ट्रायल

Wed, 14 Feb 2024 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 14 Feb 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Successful trial of paragliding in Madrani Khajjiar and Jot-Bangal
चंबा के जोत-बांगल लैंडिंग साइट पर पैराग्लाइडिंग करती तकनीकी टीम।संवाद
चंबा। जिला चंबा के अनछुए पर्यटन स्थलों को उजागर करने के लिए जिला पर्यटन विकास विभाग प्रयासरत है।
विज्ञापन

साहसिक खेल गतिविधियों की संभावनाएं तलाशने के लिए बुधवार को मदराणी-खज्जियार के टेकऑफ प्वाइंट और जोत-बांगल स्थित लैंडिंग साइट पर सफल ट्रायल किया गया। जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा की अगुवाई में तकनीकी टीम ने यह ट्रायल किया।

पैराग्लाइडिंग साइट का तकनीकी टीम की ओर से एचपी एयरो स्पोर्ट्स नियम 2022 के तहत निरीक्षण किया गया। जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि जिला चंबा में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के मकसद से साहसिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। दोनों पैराग्लाइडिंग स्थलों पर तकनीकी टीम की ओर से ट्रायल किया गया। ट्रायल सफल रहा है। यह स्थल पैराग्लाइडिंग के लिए टेकऑफ और लैंडिंग के लिए उपयुक्त पाए गए हैं। पैराग्लाइडिंग के लिए इन नए स्थलों की विस्तृत रिपोर्ट विभाग को स्वीकृति के लिए भेजी जा रही है। जल्द ही इन स्थलों पर भी साइसिक गतिविधियां होंगी। सफल ट्रायल के दौरान डॉ. करण हितैशी, एबीवीआईएमएएस से पंकज महंत, मनाली से विशेषज्ञ वेद राम मलिक, और पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन खाज्जियार से प्रदीप कुमार और अन्य विशेषज्ञ और पैराग्लाइडिंग पायलट मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed