फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Success can be achieved with the weapon of education

शिक्षा के हथियार से हासिल की जा सकती है सफलता

Sat, 30 Apr 2022 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Success can be achieved with the weapon of education
अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम के बाद सेंट्रल अकेडमी चंबा के संचालक न? - फोटो : Chamba
चंबा। महिलाओं के जीवन में शिक्षा वह हथियार है जिसके बल पर बड़ी से बड़ी सफलता को आसानी से हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

सेंटर अकादमी चंबा में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवतियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि और सेंटर संचालक नावेद अंजुम ने यह बात कही। कहा कि वर्तमान में लड़का-लड़की को एक समान समझा जाता है लेकिन कई ग्रामीण क्षेत्रों में निरक्षरता के कारण आज भी बच्चियों को पांचवीं कक्षा के बाद दूरदराज केे स्कूलों में अकेले भेजने में परिजन झिझकते हैं। ऐसी संकीर्ण सोच वाले ग्रामीणों की सोच को शिक्षित महिलाएं ही बदल सकती हैं।
सरकार, प्रशासन, शिक्षा विभाग और कई निजी शैक्षणिक संस्थानों की ओर से लोगों में शिक्षा की अलख जगाने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। उदाहरण के तौर पर उनकी अकादमी में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए युवतियां पहुंचती हैं। उन्हें कोचिंग के दौरान विशेष छूट दी जाती है। अब तक सैकड़ों युवतियां अकादमी से शिक्षा ग्रहण कर आज सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में उच्च पदों पर आसीन हैं। शिक्षक नेहा कुमारी ने कहा कि अकादमी में वह मल्टी कोचिंग का प्रशिक्षण देती हैं। कहा कि युवतियों को आगे बढ़ने के लिए प्रयास करते रहने चाहिए। उन्होंने अमर उजाला के प्रयास की काफी सराहना की।
विज्ञापन

प्रशासनिक सेवा में जाना है लक्ष्य : वर्षा
वर्षा कुमारी ने कहा कि मदर टेरेसा के विचारों से वह काफी प्रभावित हैं। उनका लक्ष्य प्रशासनिक सेवा में जाना है। इसके लिए वह अकादमी में कोचिंग ले रही हैं। प्रशासनिक अधिकारी बनकर वह अपने समाज और क्षेत्र के लिए कुछ बेहतर करने के लिए प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला का प्रयास सराहनीय : याशिका
याशिका ने कहा कि महिलाओं को आगे लाने के लिए अमर उजाला का प्रयास काफी सराहनीय है। महिलाओं को भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्हें हरेक परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए, तभी महिलाएं अपराजिता बन सकती हैं।

सही समय पर लें सही निर्णय : उष्मा
उष्मा कुमारी ने कहा कि शिक्षा ही ऐसा हथियार है जिसके बल पर महिला अपना और परिवार का भविष्य संवार सकती है। बस उसे सही समय पर सही निर्णय लेने की सोच होनी चाहिए। महिलाएं शिक्षा के बलबूते ही शासन-प्रशासन तक चलाने का हौसला रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed