{"_id":"6768464a2c445791130c7395","slug":"subhash-prince-of-chamba-reached-the-final-round-of-voice-of-shimla-chamba-news-c-88-1-ssml1004-140199-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: वॉयस ऑफ शिमला के अंतिम राउंड में पहुंचे चंबा के सुभाष प्रिंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: वॉयस ऑफ शिमला के अंतिम राउंड में पहुंचे चंबा के सुभाष प्रिंस
Sun, 22 Dec 2024 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 22 Dec 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
चंबा। राजधानी शिमला के गेयटी थियेटर में चल रही वॉयस ऑफ शिमला प्रतियोगिता के अंतिम राउंड में चंबा के सुभाष प्रिंस ने अपनी जगह बनाई है। इस प्रतियोगिता में हिमाचल समेत चंडीगढ़, पंजाब और मुंबई के कलाकारों ने भी ऑडिशन दिया। प्रतियोगिता में संगीत प्रोफेसर हेमराज चंदेल और सारेगामापा फेम योगेश मुकुल ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस दौरान हिमाचल पुलिस बैंड से इंस्पेक्टर विजय कुमार और कार्तिक शर्मा ने ऑडिशन में भाग ले रहे कलाकारों को बारीकियां सिखाई।
चंबा की परोथा पंचायत के निवासी गायक सुभाष प्रिंस का नाम भी शामिल है। अब अन्य कलाकारों सहित सुभाष प्रिंस विंटर कार्निवल में होने वाले फिनाले में प्रस्तुति देंगे। वॉयस ऑफ शिमला के विजेता को 2 जनवरी को विंटर कार्निवल की स्टार नाइट में पार्श्व गायक सतिंदर सरताज से पहले प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा।