फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Students will now be able to apply for bus passes online, even using their mobile phones.

Chamba News: बस पास के लिए ऑनलाइन मोबाइल से भी आवेदन कर सकेंगे अब विद्यार्थी

Sat, 25 Apr 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 25 Apr 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Students will now be able to apply for bus passes online, even using their mobile phones.
निगम प्रबंधन ने ऑनलाइन की प्रक्रिया, नहीं काटने पड़ेंगे आरएम कार्यालय के चक्कर
विज्ञापन

हिम एक्सेस पोर्टल से घर बैठे कर सकेंगे आवेदन, दूरी से तय होगा बस पास का शुल्क
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है। परिवहन निगम ने बस पास बनवाने की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है।
इससे विद्यार्थियों को आरएम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। विद्यार्थी अब अपने मोबाइल से ही बस पास के लिए आवेदन कर सकेंगे। पहले बस पास बनवाने के लिए विद्यार्थियों को स्कूल से सत्यापन करवाने के बाद हस्ताक्षर के लिए आरएम कार्यालय जाना पड़ता था। इस प्रक्रिया में काफी समय लगता था। कई बार विद्यार्थियों को पढ़ाई छोड़कर भी जाना पड़ता था। अब विद्यार्थी हिम एक्सेस पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ही बस पास के लिए आवेदन कर सकते हैं। बस पास का शुल्क दूरी के आधार पर तय किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार प्रति किलोमीटर करीब 3 रुपये की दर से शुल्क लिया जाएगा। इस नई व्यवस्था से न केवल छात्रों का समय बचेगा, बल्कि अभिभावकों को भी बड़ी राहत मिलेगी। एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि विद्यार्थी अपने मोबाइल से ही बस पास के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed