{"_id":"66f04439e6abd6c59e040e8f","slug":"students-will-earn-rs-70-for-bringing-one-kg-plastic-waste-chamba-news-c-88-1-ssml1004-133673-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एक किलो प्लास्टिक वेस्ट लाने पर 70 रुपये कमाएंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एक किलो प्लास्टिक वेस्ट लाने पर 70 रुपये कमाएंगे विद्यार्थी
Sun, 22 Sep 2024 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 22 Sep 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
चंबा। मैहला पंचायत में अब एक किलोग्राम प्लास्टिक वेस्ट देने वाले विद्यार्थियों को 70 रुपये का भुगतान किया जाएगा। पंचायत ने प्लास्टिक वेस्ट के सही निष्पादन के लिए यह मुहिम शुरू की है।
इसके तहत जो विद्यार्थी प्लास्टिक एकत्रित करके देगा, उसे पंचायत की ओर से एक किलो प्लास्टिक वेस्ट के बदले 70 रुपये का भुगतान किया जाएगा। पंचायत की ओर से इस तरह की पहल करने का मकसद क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त करना है।
मैहला पंचायत में रविवार को संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाया गया। इसकी अगुवाई पंचायत प्रधान राधा देवी और उप प्रधान भुवनेश सिंह कटोच ने की। सफाई अभियान में जालपा माता मंदिर कमेटी के पदाधिकारी, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवियों सहित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन रोहिणी शर्मा भी मौजूद रहीं। अभियान के तहत दस-दस छात्राओं के पांच समूह बनाए गए हैं। ये समूह पंचायत के हाॅटस्पॉट क्षेत्रों में पहुंचे। यहां सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया गया। दुकानदारों को जागरूक करते हुए बताया कि कूड़ा डस्टबिन में डालें। इसके अलावा ग्रामीणों को भी स्वच्छता का महत्व समझाया गया।
विज्ञापन
उप प्रधान भुवनेश सिंह ने बताया कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती प्लास्टिक वेस्ट का सही निष्पादन करना है। बताया कि नई मुहिम के तहत एक किलोग्राम प्लास्टिक वेस्ट देने वाले विद्यार्थियों को 70 रुपये दिए जाएंगे। कहा कि रविवार से इस मुहिम की शुरूआत कर दी गई है। एक छात्र ने तीन किलोग्राम प्लास्टिक वेस्ट एकत्रित किया। इसके तहत उसे 210 रुपये का भुगतान किया गया।
--