फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Students studying on sackcloth in extreme cold

Chamba News: कड़ाके की ठंड में टाट पर पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी

Sat, 02 Mar 2024 07:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 02 Mar 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
Students studying on sackcloth in extreme cold
कड़ाके की ठंड में टाट पर पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी
विज्ञापन

तेलका स्कूल में अतिरिक्त कमरे नहीं होने से 416 विद्यार्थी 5 कमरों में कर रहे हैं पढ़ाई
विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार 17 कमरों की है जरूरत

संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। कड़ाके की ठंड में शिक्षा विभाग की उदासीनता विद्यार्थियों के शिक्षण पर भारी पड़ रही है। घर से स्कूल जाने के समय तो बच्चों को ठंड में ठिठुरना ही पड़ता है। स्कूल पहुंचने के बाद भी विद्यार्थियों को सुविधा उपलब्ध नहीं हो रही है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका में शिक्षारत विद्यार्थियों की मार्च के प्रथम सप्ताह से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुई हैं। शेष बच्चों की परीक्षाएं भी शुरू होने वाली हैं। ये विद्यार्थी ठंडे फर्श पर टाट बिछाकर पढ़ाई करने पर मजबूर हैं। शिक्षा विभाग इनके लिए अतिरिक्त कमरों की व्यवस्था तक नहीं करवा पाया है।
अभिभावकों में राजीव कुमार, नरेश कुमार, कपिल कुमार, सुरेंद्र कुमार, राकेश कुमार और दलीप कुमार ने बताया कि विद्यालय में वर्तमान समय में विद्यालय के पांच कमरों में 416 विद्यार्थी विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन कमरों में से कुछ में बरसात के दौरान छत से पानी टपकता रहता है। कहा कि तैनात स्टाफ ने अपने लिए तो सर्दी से बचने के पुख्ता प्रबंध कर रखे हैं। बावजूद इसके विद्यार्थियों को शिक्षा हासिल करने के लिए सर्दियों में फर्श पर टाट बिछाकर ही पढ़़ाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


--स्कूल प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने कहा स्कूल में अतिरिक्त कमरों की व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या बनी हुई है। स्कूल में कमरे की कमी है, अगर कमरे में बेंच लगा दिए जाएं तो बच्चों की संख्या अधिक होने से कमरे में पूरे बच्चे नहीं बैठ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने स्कूल के लिए अतिरिक्त कमरों की व्यवस्था न होने से विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने में परेशानी हो रही है। कई बार अतिरिक्त कमरों की मांग सरकार और शिक्षा विभाग से की गई है, लेकिन समस्या हल नहीं हुई है।

--
उप निदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि प्रधानाचार्य से बात करने पर पता चला कि स्कूल का नया भवन न बनने और कमरों की कमी से डेस्क लगाने पर विद्यार्थी कक्षा में नहीं आ पाएंगे। अतिरिक्त कमरों की मांग के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed