{"_id":"67f3ba7eeadc46e1a308c8f1","slug":"students-of-three-panchayats-will-get-library-facilities-chamba-news-c-88-1-cmb1003-147847-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तीन पंचायतों के विद्यार्थियों को मिलेगी लाइब्रेरी की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तीन पंचायतों के विद्यार्थियों को मिलेगी लाइब्रेरी की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन पंचायतों के विद्यार्थियों को मिलेगी लाइब्रेरी की सुविधा
एनएचपीसी के सहयोग से भड़ियांकोठी में किया उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। विकास खंड मैहला के तहत तीन पंचायतों के विद्यार्थियों को अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी होगी। ग्राम पंचायत भड़ियांकोठी में सार्वजनिक पुस्तकालय का शुभारंभ हो गया है। जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी ने सोमवार को सार्वजनिक पुस्तकालय का उद्घाटन किया। जानकारी के मुताबिक सार्वजनिक पुस्तकालय खुलने से क्षेत्र की ग्राम पंचायत जटकरी, कोलका और भड़ियांकोठी के युवाओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने पुस्तकालय के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ लगाने से छुटकारा मिल गया है। पहले चरण में करीब 25 कुर्सियां और टेबल पंचायत सभागार में लगाए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न विषयों से जुड़ी किताबें भी रखवा दी हैं। सुबह से शाम तक विद्यार्थी सार्वजनिक पुस्तकालय में पढ़ाई कर सकते हैं और आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी ने बताया कि एनएचपीसी के सहयोग से यह सार्वजनिक पुस्तकालय शुरू किया है। इससे तीन पंचायतों के सैकड़ों विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी।