फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Students of government schools will be seen in uniform of one color in Pangi

Chamba News: पांगी में एक रंग की वर्दी में दिखेंगे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी

Fri, 21 Mar 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Students of government schools will be seen in uniform of one color in Pangi
पांगी में एक रंग की वर्दी में दिखेंगे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने चॉकलेट ब्राउन रंग की वर्दी की है निर्धारित
घाटी की परिस्थितियों को देखते हुए बीते वर्ष ही लिया है निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी के प्रथम से लेकर जमा दो कक्षा के विद्यार्थी एक ही रंग की वर्दी में नजर आएंगे। विभाग ने विद्यार्थियों के स्वेटर, ब्लेजर और टाई का रंग चॉकलेट ब्राउन निर्धारित किया है। अभिभावकों से विचार-विमर्श करने के बाद ही शिक्षा विभाग पांगी की ओर से इस पर बीते वर्ष मुहर लगाई गई है। ऐसे में अभिभावकों को भी पांगी में अपने बच्चों के लिए रंग-बिरंगी वर्दी या सामान खरीद कर लाने का झंझट खत्म होगा।
जनजातीय क्षेत्र पांगी में नौ वरिष्ठ माध्यमिक, आठ हाई, 12 मिडल और 62 प्राथमिक स्कूल हैं। दुर्गम क्षेत्र पांगी भारी बर्फबारी के कारण चार से पांच माह तक शेष विश्व से कटा रहता है। नतीजतन, स्कूलों में शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की परेशानी कम करने के लिए पांगी शिक्षा विभाग ने बेहतरीन पहल की है। इसके तहत प्रथम से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए एक रंग की ही वर्दी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

शिक्षा खंड पांगी के ब्लॉक प्रोजेक्ट ऑफिसर एवं किलाड़ स्कूल के प्रधानाचार्य भगवान दास ने बताया कि पांगी की परिस्थितियों को देखते हुए बीते वर्ष अभिभावकों के साथ किए गए विचार-विर्मश के बाद पहली से 12वीं कक्षा तक एक ही रंग की वर्दी निर्धारित की गई है। इसका प्रारूप विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से कई बार साझा भी किया जा चुका है। उन्होंने घाटी के सभी स्कूल प्रमुखों को अपने-अपने विद्यालय के बच्चों को निर्धारित की गई यूनिफार्म के रंग के बारे में समय पर अवगत करवाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed