फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Eight more electric buses arrived in the district; the total count has reached ten.

Chamba News: जिले में और आठ इलेक्ट्रिक बसें पहुंचीं, आंकड़ा हुआ दस

Wed, 16 Sep 2026 06:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 06:52 AM IST
विज्ञापन
Eight more electric buses arrived in the district; the total count has reached ten.
चंबा। जिले में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़कर दस हो गई है। एचआरटीसी बस डिपो चंबा में आठ नई इलेक्ट्रिक बसें पहुंच गई हैं। इससे पहले दो इलेक्ट्रिक बसें डिपो में पहुंच चुकी थीं। अब सभी दस बसों को रूटों पर दौड़ाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। हालांकि, बसों के संचालन के लिए अभी औपचारिक उद्घाटन का इंतजार है। नई इलेक्ट्रिक बसों के सड़क पर उतरने के बाद जिले के यात्रियों को परिवहन की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। एचआरटीसी की ओर से इन बसों को लोकल के साथ-साथ लंबी दूरी के विभिन्न रूटों पर चलाने की योजना है। रूट तय होने और उद्घाटन के बाद बसों का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से यात्रियों को आरामदायक सफर मिलने के साथ परिवहन व्यवस्था को भी आधुनिक बनाने में मदद मिलेगी। वहीं, डीजल बसों की तुलना में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से प्रदूषण कम करने की दिशा में भी यह कदम अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन

एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि डिपो में अब कुल दस इलेक्ट्रिक बसें पहुंच चुकी हैं। पहले दो बसें आई थीं और अब आठ बसें और पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि उद्घाटन के बाद इन बसों को निर्धारित लोकल और लंबी दूरी के रूटों पर चलाया जाएगा। इससे यात्रियों का सफर सुहाना होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed