फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Students met DC regarding shortage of staff in the library.

Chamba News: लाइब्रेरी में स्टाफ की कमी को लेकर डीसी से मिले विद्यार्थी

Mon, 25 Sep 2023 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 25 Sep 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Students met DC regarding shortage of staff in the library.
चंबा। जिला पुस्तकालय चंबा में स्टाफ की कमी है। इसके चलते लाइब्रेरी में पढ़ाई करने आने वाले विद्यार्थियों को काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। इस मांग को लेकर विद्यार्थियों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अपूर्व देवगन से मिला।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल विद्यार्थियों में चमन लाल, गौरव कुमार, मेला राम, विजय सिंह, संजय कुमार, स्वेता, अंजना कुमारी, विकी कुमार और नितिन ने बताया कि पहले लाइब्रेरी में दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी होते थे, मगर एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सेवानिवृत हो गया है। ऐसे में लाइब्रेरी एक ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के सहारे चल रही है। पहले सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक लाइब्रेरी में बैठने की सुविधा थी, मगर अब पिछले एक महीने से यह समयसारिणी बदल गई है। सुबह दस से पांच बजे तक ही लाइब्रेरी खुली रहती है। ऐसे में उन्हें पढ़ने के लिए अब पहले की तरह पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि लाइब्रेरी में स्टाफ की कमी पूरी की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed