{"_id":"644c03976ef6711f47046926","slug":"students-learning-addition-and-subtraction-on-fingers-chamba-news-c-19-1-136146-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: विद्यार्थी उंगलियों पर सीख रहे जमा-घटाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: विद्यार्थी उंगलियों पर सीख रहे जमा-घटाव
Fri, 28 Apr 2023 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 28 Apr 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
चंबा। छठी, सातवीं और आठवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के मन से गणित के जमा-घटाव का भय दूर करने के लिए राजकीय माध्यमिक पाठशाला जुलाहकड़ी की शिक्षिका ने नई पहल की है। टीजीटी नॉन मेडिकल पूजा शर्मा विद्यार्थियों को फिंगर अबेक्स विधि के जरिये जमा-घटाव के गुर सिखा रही हैं। इतना ही नहीं अध्यापिका ने बच्चों को गणित का ज्ञान देने के लिए बाकायदा समयावधि भी निर्धारित की है। इसके तहत बच्चों को निर्धारित समय में गणित विषय में निपुण बनाया जाएगा। खैर, अध्यापिका की पहल बच्चों को भी खूब भा रही है। जुलाहकड़ी माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी प्राचीन पद्धति (फिंगर अबेक्स विधि) उंगलियों पर जमा-घटाव करना सीख रहे हैं। वैश्विक महामारी से विद्यार्थियों में पढ़ाई को लेकर पढ़े अंतर को दूर करने के लिए अध्यापक वर्ग अपने-अपने स्तर पर बेहतर प्रयास करने में जुटे हुए हैं।
टीजीटी नॉन मेडिकल पूजा शर्मा ने बताया कि फिंगर अबेक्स विधि के जरिए जुलाहकड़ी विद्यालय के बच्चों को नए शैक्षणिक सत्र में गणित में निपुण बनाने की ठानी है। इससे बच्चे चुटकियों में गणित का हर प्रकार का जमा-घटाव कर रहे हैं। बच्चे खेल-खेल में पढ़ाई करना सीख रहे हैं। बताया कि सबसे कठिन समझे जाने वाले विषय में बच्चों को निपुण करने के लिए उन्होंने अपना लक्ष्य निर्धारित कर रखा है।
विद्यालय प्रभारी टीजीटी आर्ट्स मोनिका कुमारी ने बताया कि अध्यापिका की बेहतरीन पहल है। बच्चे भी आसानी से इसका अनुसरण कर रहे हैं। कहा कि आगामी समय में हरेक विषय को सरल बनाकर बच्चों को पढ़ाने का लक्ष्य रखा जाएगा।