फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Student's eye swollen due to teacher's beating, department conducts investigation

Chamba News: शिक्षक की पिटाई से सूजी छात्र की आंख, विभाग ने बैठाई जांच

Wed, 10 Jan 2024 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 10 Jan 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Student's eye swollen due to teacher's beating, department conducts investigation
चंबा। राजकीय प्राथमिक पाठशाला द्रबला में तैनात अध्यापक ने स्कूली बच्चे की पिटाई कर दी। इस घटना में बच्चे की आंख के नीचे चोट के घाव बन गए हैं।
विज्ञापन

यह मामला बुधवार का है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग को इस मामले की सूचना मिल गई है। विभाग ने मामले की जांच बैठाने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से जांच के लिए मौके पर टीम भेजी जाएगी। शिक्षक से भी छात्र की पिटाई करने के बारे में जवाब मांगा जाएगा। छात्र के पिता नरैण सिंह ने बताया कि उनका बेटा स्कूल की कॉपी घर में भूल गया था। शिक्षक ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इससे बेटे की आंख सूज गई है। इससे छात्र की आंखों की रोशनी पर असर पड़ सकता था। उन्होंने बच्चे का मेडिकल करवाया है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से मांग की है कि इस तरह बच्चे की पिटाई करने वाले अध्यापक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। पिता ने आरोप लगाया है कि इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने अध्यापक पर दबंगई करने का आरोप भी लगाया। दूसरी तरफ, जब इस बारे में स्कूल प्रभारी मनोज कुमार से बात की गई तो उनका जवाब संतुष्टि भरा नहीं मिला। बहरहाल, अब विभाग इस मामले की जांच में जुटा है।

उधर, उप जिला शिक्षा अधिकारी जितेश्वर सूर्या ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। साथ ही मौके पर टीम भेजी जाएगी। इस तरह बच्चे की पिटाई करना सरासर गलत है। कहा कि शिक्षक से जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed