{"_id":"64678868f6b45067e6072ebb","slug":"students-acquiring-knowledge-of-science-while-playing-chamba-news-c-19-1-157335-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: खेल-खेल में विज्ञान का ज्ञान अर्जित कर रहे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: खेल-खेल में विज्ञान का ज्ञान अर्जित कर रहे विद्यार्थी
Fri, 19 May 2023 08:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 19 May 2023 08:02 PM IST
विज्ञापन
चंबा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल में खेल-खेल में साईंस की गतिविधियां सीखते विद्यार्थी।सं
- फोटो : चंबा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल में खेल-खेल में साईंस की गतिविधियां सीखते विद्यार्थी।संवाद
चंबा। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा के विद्यार्थी खेल-खेल में साइंस विषय का ज्ञान अर्जित कर रहे हैं। जटिल विषयों में शुमार साइंस विषय को खेल-खेल में असाधारण तरीके से पढ़ाने का अध्यापक मनीष चौणा के पास गजब का तरीका है। विद्यार्थी भी खुशी-खुशी आसान तरीकों से साइंस विषय का ज्ञान अर्जित करने से अपने आप को नहीं रोक पाते हैं। रोचकता से परिपूर्ण कार्य को करने में विद्यार्थी भी हामी भर रहे हैं जिससे अब साइंस विषय बच्चों को आसान लगने लगा है।
गौरतलब है कि जटिल से जटिल विषयों को खेल-खेल में हंसते-खेलते पढ़ाने की विधि विद्यार्थियों को खूब भा रही है। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में इसी क्रम में नॉन मेडिकल के अध्यापक बच्चों के साथ घुलमिल कर आसान से आसान तरीकों से साइंस विषय पढ़ाने की कोशिश करते आम तौर पर देखे जा सकते हैं। अध्यापक धागा बनाने की मशीन से तैयार होने वाले वस्त्रों को किस प्रकार से बनाया जाता है, इसके लिए धागों के बजाय छात्रों से कागज के पतले टुकड़ों से बुनने की कला सिखा रहे हैं।
अध्यापक मनीष चौणा ने बताया कि प्रधानाचार्य के कुशल नेतृत्व में बच्चों को जटिल से जटिल विषय खेल-खेल में पढ़ाने को लेकर प्रयासरत हैं। बच्चों को खेल-खेल में पढ़ना भी खूब भाता है।