फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Student council officials were sworn in at Chuwadi College.

Chamba News: चुवाड़ी कॉलेज में छात्र परिषद के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Wed, 08 Oct 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 08 Oct 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Student council officials were sworn in at Chuwadi College.
चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में बुधवार को केंद्रीय छात्र संघ की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने की। इस दौरान प्रधान पद पर बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा अंजलि, उप-प्रधान पद के लिए स्नातकोत्तर प्रथम सत्र की छात्रा अनीता, सचिव पद पर बी.कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा अर्चना, और संयुक्त सचिव पद के लिए कला स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजलि को नामित किया गया। प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय छात्र परिषद के गठन से विद्यार्थियों को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों की जानकारी मिलती है तथा वे महाविद्यालय के विकास में योगदान दे सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह में महाविद्यालय के सभी संकायों के प्राध्यापक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed