फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Strictness on night health services, action will be taken against negligence

Chamba News: रात की स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्ती, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Sun, 22 Feb 2026 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 22 Feb 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Strictness on night health services, action will be taken against negligence
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में अब मरीजों को रात के समय मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष नजर रखी जाएगी। प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि वह किसी भी दिन और किसी भी समय रात को अस्पताल का औचक निरीक्षण कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य ने सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को सचेत करते हुए कहा है कि यदि निरीक्षण के दौरान कोई कर्मचारी ड्यूटी में कोताही बरतता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अक्सर रात के समय मरीजों से बेहतर सेवाएं न मिलने की शिकायतें आती रही हैं।
विज्ञापन

हालांकि स्टाफ को पहले भी निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन अब वास्तविक स्थिति जानने के लिए आपातकालीन कक्ष से लेकर सभी वार्डों का औचक निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के लिए न तो कोई दिन निर्धारित किया गया है और न ही समय। वह रात 10 बजे या 12 बजे भी अस्पताल पहुंच सकते हैं। उनका मानना है कि यही वह समय होता है जब लापरवाही की आशंका अधिक रहती है।
बताया जा रहा है कि रात के समय औचक निरीक्षण करने वाले वह पहले प्राचार्य होंगे। इससे पूर्व प्राचार्य दिन में निरीक्षण करते थे, लेकिन रात को व्यवस्थाओं का जायजा लेने की परंपरा नहीं रही।

मरीजों को मिलेगी राहत
मेडिकल कॉलेज में इस समय करीब 300 मरीज उपचाराधीन हैं। ऐसे में प्राचार्य के इस निर्णय को मरीजों और उनके परिजनों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है। उम्मीद है कि नियमित निगरानी से अस्पताल में सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed