{"_id":"69a320442a815634ed081cfd","slug":"street-vendors-posing-a-threat-to-pedestrians-and-vehicles-chamba-news-c-88-1-cmb1002-176024-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: राहगीरों-वाहनों के लिए खतरा बनीं सड़क पर सजीं रेहड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: राहगीरों-वाहनों के लिए खतरा बनीं सड़क पर सजीं रेहड़ियां
Sat, 28 Feb 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 28 Feb 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
चंबा शहर के मुख्य चौक पोस्ट ऑफिस के पास दोनों सड़क किनारें सजी अवैध रेहड़िया: संवाद
पोस्ट ऑफिस से अस्पताल तक सजी हैं रेहड़ियां, नप भी नहीं कर रही कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर की मुख्य सड़क अब पैदल और वाहनों के लिए खतरनाक बन चुकी है। प्रशासन और नियमों की खुली अवहेलना के बीच अवैध रेहड़ियां लगातार बढ़ रही हैं।
पोस्ट ऑफिस से अस्पताल तक सजीं ये रेहड़ियां राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरे की घंटी बन गई हैं। अधिकारियों की कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित नजर आती है। बच्चों, बुजुर्गों और आम जनता की रोजमर्रा की मुश्किलें इसी जाल में फंसती जा रही हैं।
हांलाकि, बीते माह प्रशासन के निर्देशानुसार नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त टीम ने लगातार तीन दिन तक अवैध रेहड़ियों को हटाने और सामान जब्त करने का अभियान चलाया था। बावजूद इसके अवैध रेहड़ी-फड़ी धारकों की ओर से नगर परिषद और प्रशासन के नियमों की खुलेआम अवहेलना हो रही है। पोस्ट ऑफिस से लेकर अस्पताल तक अवैध रेहड़ियां सजी हैं। इससे राहगीरों को तो परेशानियां झेलनी पड़ती हैं, वहीं एबुंलेंस भी कई बार जाम में फंस जाती है। दोपहिया और चारपहिया वाहन रास्ते में अचानक आने वाली रेहड़ियों से बचने के लिए जोखिम उठाने को मजबूर हैं। उधर, नगर परिषद की कनिष्ठ अभियंता नीतिका ठाकुर ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी के आने पर कार्रवाई की जाएगी।
--