{"_id":"5eb6d9268ebc3e908644e3eb","slug":"story-mothers-day-chamba-chamba-news-sml3325214100","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदर डे पर बेटी के त्याग को मां ने खुद के लिए माना बड़ा उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदर डे पर बेटी के त्याग को मां ने खुद के लिए माना बड़ा उपहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा में एक बेटी ने फर्ज के आगे अपनी शादी को टाल दिया। इस कदम से उसकी मां को अपनी लाडली पर गर्व है। ऐसी बेटी होना ही खुद पर नाज करने के समान है।
चंचलो देवी निवासी सालवां का कहना है कि उनकी बेटी सीमा ठाकुर पुलिस विभाग में तैनात है। उसकी 26 अप्रैल को शादी थी। लेकिन उसकी बेटी ने कोरोना महामारी के खिलाफ जारी जंग में लड़ाई लड़ना जरूरी समझा। इसके लिए उसने अपनी शादी तक को आगे टाल दिया।
हालांकि इस फैसले में उनके होने वाले दामाद का पूरा सहयोग मिला है। दोनों ने मिलकर शादी को कोरोना महामारी खत्म होने के बाद करने का निर्णय लिया। उनकी बेटी मौजूदा समय में चंबा मुख्यालय में ड्यूटी दे रही हैं। वह अपने घर भी नहीं आ रही है।
विज्ञापन
चंबा में क्वार्टर लेकर अपना फर्ज निभा रही है। इसलिए मदर्स डे पर बेटी के इस त्याग को ही वह अपने लिए सबसे बड़ा उपहार मानती हैं। कहा कि कोरोना महामारी खत्म होने के बाद जब उनकी बेटी जंग जीतकर घर लौटेगी तो वह उसकी शादी धूमधाम के साथ करेंगी।