फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sports ground dedicated to youth in Kuranh

Chamba News: कुरांह में खेल मैदान युवाओं को किया समर्पित

Fri, 10 Jan 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Sports ground dedicated to youth in Kuranh
मैदान पर आठ लाख की राशि की गई खर्च
विज्ञापन

प्रधान ने किया उद्घाटन, आठ पंचायतों के युवाओं को मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ग्राम पंचायत गागला के कुरांह में आठ लाख की लागत से खेल मैदान बनकर तैयार हो गया है। पंचायत की ओर से खेल को बढ़ावा देने के लिए एक वर्ष पहले खेल मैदान का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। मैदान का शुक्रवार को पंचायत प्रधान लालू ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मनरेगा एवं आदर्श ग्राम योजना के तहत पूर्व प्रधान नरेश के कार्यकाल में कुरांह के लिए पैसा स्वीकृत हुआ था। वर्तमान में प्रधान ने मैदान का उद्घाटन कर खेल युवाओं को इसकी सौगात दी। क्षेत्र की आठ पंचायतों गागला, चढ़ी, मैहला, बंदला, फागड़ी, जांघी, रजेरा सहित कुठेड़ के युवाओं को खेल मैदान की सुविधा मिलेगी। क्षेत्र के युवा लंबे समय से खेल मैदान बनाने की मांग कर रहे थे जो आखिरकार पूरी हो गई है। पहले दिन उद्घाटन के बाद बच्चों में मैच भी करवाया गया। खेल मैदान के निर्माण कार्य में मनरेगा के तहत तीन लाख जबकि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत पांच लाख रुपये खेल मैदान के निर्माण पर खर्च किए गए हैं। लोगों सुनील कुमार, उत्तम चंद, प्रकाश चंद, सुनीत सिंह, धर्मपाल आदि ने सदर विधायक नीरज नैयर, लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज और राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन से खेल मैदान को भव्य बनाने के लिए अपने कोष से राशि उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed