{"_id":"68d6cde0fbc3289db70b0969","slug":"special-educators-will-teach-in-schools-with-a-large-number-of-children-chamba-news-c-88-1-cmb1003-161949-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बच्चों की अधिक संख्या वाले स्कूलों में पढ़ाएंगे स्पेशल एजुकेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बच्चों की अधिक संख्या वाले स्कूलों में पढ़ाएंगे स्पेशल एजुकेटर
Sat, 27 Sep 2025 06:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:40 PM IST
सार
चंबा जिले के 15 सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए स्पेशल एजुकेटरों की नियुक्ति की जाएगी। ये नियुक्तियां आउटसोर्स आधार पर होंगी और पात्र अभ्यर्थियों को रोजगार मिलेगा। इससे स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विस्तार
चंबा। जिले के 15 सरकारी स्कूलों में अब स्पेशल एजुकेटर बच्चों को पढ़ाते हुए दिखेंगे। समग्र शिक्षा के तहत आउटसोर्स आधार पर स्पेशल एजुकेटरों की नियुक्तियां की जाएंगी। इस संदर्भ में स्कूलों की सूची जारी कर दी है, जहां स्पेशल एजुकेटर बच्चों को पढ़ाएंगे। यह वे स्कूल हैं, जहां अध्यापक कम हैं और बच्चों की संख्या ज्यादा है। इनमें स्पेशल एजुकेटर की नियुक्तियां कर अब स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर किया जाएगा। इससे जहां बेरोजगारों को नौकरी के अवसर मिलेंगे तो वहीं, दूसरी तरफ शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों को अध्यापक मिलेंगे। इसके लिए विशेष डीएलएड और बीएड अभ्यर्थी पात्र होंगे। ये स्पेशल एजुकेटर प्राइमरी स्कूलों से लेकर जमा दो तक की कक्षाओं को भी पढ़ांगे।
इन स्कूलों में होंगी नियुक्तियां
केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला साहो, प्राइमरी स्कूल टिकरी, माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी, प्राइमरी स्कूल उरेई, मिडल स्कूल सवाई, केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला पुखरी, मिडल स्कूल मूल किहार, प्राइमरी स्कूल झुलेड़, प्राइमरी स्कूल सेरी सेंठा, प्राइमरी स्कूल बाड़का, मिडल स्कूल उसलाड़, सीनियर सेकेंडरी स्कूल बतोट,प्राइमरी स्कूल धरवेटा, केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला धरबेटा सिल्लाघ्राट और प्राइमरी स्कूल जोत की कोठी शामिल हैं।
जिले के 15 सरकारी स्कूलों में स्पेशल एजुकेटरों की नियुक्तियों को लेकर प्रयास शुरू कर दिए हैं। जल्द स्कूलों में तैनाती की जाएगी। भाग सिंह, उपनिदेशक, क्वालिटी एजुकेशन