फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sparks fly from bus tyre; passengers terrified.

Chamba News: बस के टायर से निकली चिंगारी, सहमे यात्री

Wed, 30 Sep 2026 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 30 Sep 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
Sparks fly from bus tyre; passengers terrified.
पत्थर फंसने से हुई घटना, कुछ देर बाद बस को दोबारा रूट पर भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा-कलौता रूट पर बुधवार को चलती सरकारी बस के टायर से अचानक चिंगारी निकलने से करीब 30 यात्रियों में हड़कंप मच गया।
अनहोनी की आशंका में यात्रियों ने चालक से बस रुकवाई और सभी नीचे उतर गए। कुछ देर बाद स्थिति सामान्य होने पर बस को दोबारा रूट पर रवाना कर दिया गया।
यात्रियों तार सिंह, योगेश कुमार, रमन कुमार, ईशा कुमारी, चेंचलो देवी और कुसुम देवी ने बताया कि सफर के दौरान अचानक बस के एक टायर से चिंगारी निकलने लगी। इसे देखकर यात्रियों में डर का माहौल बन गया और वे बस से बाहर आ गए। यात्रियों ने कहा कि चंबा-कलौता रूट पर बसों के खराब होने और देरी से चलने की शिकायतें सामने आती रहती हैं। उन्होंने निगम प्रबंधन से बसों की नियमित तकनीकी जांच और उचित रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की।

--
पत्थर फंसने से निकली चिंगारी
एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि टायर और लेदर के बीच पत्थर फंसने से चिंगारी निकल सकती है। बस के टायर में पत्थर फंसा था, जिसे निकालने के बाद बस को दोबारा रूट पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed