{"_id":"67fd4f93ab7b1663cd067ade","slug":"solar-energy-project-will-be-built-in-pangi-nine-panchayats-will-get-ample-electricity-in-winter-chamba-news-c-88-1-cmb1003-148390-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांगी में बनेगी सोलर ऊर्जा परियोजना, सर्दियों में नौ पंचायतों को मिलेगी भरपूर बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांगी में बनेगी सोलर ऊर्जा परियोजना, सर्दियों में नौ पंचायतों को मिलेगी भरपूर बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 15 Apr 2025 05:35 AM IST
विज्ञापन
चम्बा फटाफट
पांगी पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष से किसी विषय पर चर
Link Copied
पांगी चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी के तहत आती नौ पंचायतों में अब सर्दियों में बिजली की समस्या नहीं रहेगी। पांगी पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को करीब 10.51 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली एक मेगावाट सोलर ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास किया। यह प्लांट ग्राम पंचायत करयास के गांव धनवास में लगेगा। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को लेकर जरूरी दिशा निर्देश भी अधिकारियों को दिए और परियोजना को बिना विलंब शुरू करने के भी आदेश दिए ताकि घाटी के लोगों को आगामी सर्दियों के सीजन में इसकी सहूलियत मिल सके। राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड की ओर से परियोजना को तैयार किया जाएगा। नौ पंचायतों को इसका लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि हर साल पांगी में सर्दियों में भारी हिमपात होता है। ऐसे में बर्फबारी के बीच नौ पंचायतों में अंधेरा पसर जाता है। बहरहाल, जनजातीय क्षेत्र को राहत देते हुए मुख्यमंत्री ने यहां सोलर ऊर्जा परियोजना का निर्माण करने की पहल की है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना के बाद किलाड़ में 3.75 करोड़ रुपये लागत के कृषि विभाग के आवासीय कमरों, राजकीय उच्च विद्यालय लुज में 1.5 करोड़ रुपये लागत से बनने वाले अतिरिक्त कमरों, राजकीय उच्च विद्यालय मिंधल में 1.5 करोड़ रुपये की लागत के अतिरिक्त कमरों, किलाड़ में 2.13 करोड़ रुपये की लागत के मार्केट यार्ड, किलाड़ में 49.42 लाख रुपये लागत के राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के नए कार्यालय, 1.99 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले स्वास्थ्य उप-केन्द्र रेई, 1.99 करोड़ रुपये की लागत के स्वास्थ्य उप-केन्द्र हुड़ान का शिलान्यास किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 20.88 करोड़ रुपये लागत से निर्मित मिनी सचिवालय भवन किलाड़, 5.62 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आईटीआई भवन किलाड़, किलाड़ में 5.29 करोड़ रुपये लागत से निर्मित बस स्टैंड, किलाड़ में 2.98 करोड़ रुपये की लागत से बस स्टैंड के लिए वैकल्पिक मार्ग, 19.83 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नागरिक अस्पताल किलाड़ का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने किलाड़ में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के एटीएम का शुभारंभ भी किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, एपीएमसी के अध्यक्ष ललित ठाकुर समेत कार्यकर्ता और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।