फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Snowfall in Pangi breaks record of five years

चम्बा: पांगी में बर्फबारी ने तोड़ा पांच साल का रिकॉर्ड

Fri, 10 Feb 2023 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 10 Feb 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in Pangi breaks record of five years
किलाड़ मुख्यालय में 30 सेंमी तक हुई बर्फबारी
विज्ञापन

पांगी में प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, लोगों को घरों में रहने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में बर्फबारी ने अपने पांच साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इसी माह दूसरी बार किलाड़ मुख्यालय में 30 सेंमी तक बर्फबारी हुई है जबकि कुछ दिन पहले यहां 60 सेंमी तक बर्फबारी हुई है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में भी 60 सेंमी तक ताजा हिमपात हुआ है। इन इलाकों में पहले गिरी बर्फ अभी पिघली भी नहीं थी कि ऐसे में दोबारा बर्फ गिरने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रशासन की ओर से पांगी में अलर्ट जारी करते हुए लोगों को अपने घरों में सुरक्षित रहने को कहा गया है। ऐसे संवेदनशील इलाकों में जाने से बचने को कहा गया है जहां पर हिमखंड और भूस्खलन होने की संभावना है। वीरवार देर शाम को पांगी में शुरू हुई बर्फबारी शुक्रवार सुबह भी जारी रही। इसके चलते एक बार फिर पांगी घाटी शेष दुनिया से कट गई है। घाटी के ऊपरी क्षेत्रों सुराल, चस्क, हुड़ान, कुमार भटोरी, शुण और हिलूटवान भटोरी में 60 सेंमी तक ताजा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद पांगी में वाहनों की आवाजाही सड़कों पर बंद हो गई है। इसके साथ बिजली की आपूर्ति भी किलाड़ मुख्यालय को छोड़कर बंद पड़ी हुई है। स्थानीय लोगों की मानें तो पिछले पांच सालों में इतनी अधिक मात्रा में बर्फबारी नहीं हुई। ऐसे में इस बार बार-बार हो रही बर्फबारी ने पांच सालों के रिकॉर्ड को तोड़ा है। कई पंचायतों में पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त या जमने के कारण पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। इससे पांगी में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। आवासीय आयुक्त पांगी अजय कुमार यादव ने बताया कि किलाड़ मुख्यालय में 30 सेंमी ताजा बर्फबारी हुई है। पंचायत प्रधानों को सतर्क किया गया है। उन्हें अपनी पंचायतों में होने वाली हरेक गतिविधि के बारे में प्रशासन को सूचित करने के बारे में कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed