{"_id":"6654c6a39a8fb4af040e9be3","slug":"snow-remains-to-be-removed-from-seven-km-road-chamba-pangi-road-will-open-after-ten-days-chamba-news-c-88-1-ssml1006-125760-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सात किमी सड़क से बर्फ हटाना बाकी, दस दिन बाद खुलेगा चंबा-पांगी मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सात किमी सड़क से बर्फ हटाना बाकी, दस दिन बाद खुलेगा चंबा-पांगी मार्ग
Mon, 27 May 2024 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 27 May 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
चंबा में पांगी के साच पास मार्ग को बहाल करने में जुटी जेसीबी मशीन।स्त्रोत विडियो ग्रैब
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी के लोग 10 दिन बाद वाया साच पास होकर चंबा के लिए आवाजाही कर पाएंगे। साच पास में मात्र सात किलोमीटर बर्फ हटाना शेष बचा है।
यहां से बर्फ हटाने का कार्य लोक निर्माण विभाग जोर-शोर से चला रहा है। कैंची मोड़ से भूत ग्राउंड के बीच में बर्फ हटाने का कार्य चल रहा है। दस दिन में बर्फ को काटकर वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क बना दी जाएगी। इसके बाद पांगी घाटी के लोग आसानी से चंबा के लिए आवाजाही कर पाएंगे।
मौजूदा समय में पांगी वासी वाया जम्मू-कश्मीर 650 किलोमीटर लंबा सफर कर चंबा के लिए आवाजाही कर रहे हैं। वाया साच पास यह दूरी मात्र 170 किलोमीटर रह जाएगी। बर्फबारी होने से पिछले माह नवंबर में साच पास वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हुआ था। यह मई महीना पूरा होने के बाद भी नहीं खुल पाया है। इस वजह से घाटी के लोगों को वाया जम्मू-कश्मीर ही चंबा के लिए आवाजाही करनी पड़ रही है। उधर, लोक निर्माण विभाग साच पास को बहाल करवाने में अभी तक सफल नहीं हो पाया है। विभाग यह भी तर्क दे रहा है कि बहाली के कार्य के दौरान मशीनरी खराब होने से यह देरी हुई है। अब कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। कुछ दिन में साच पास बहाल भी जाएगा। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रवि शर्मा ने बताया कि दस दिन के भीतर साच पास को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करवा दिया जाएगा।
--