{"_id":"55635f30e7a03950a4665f04daea8c11","slug":"smoking-in-public-place-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर पांच सौ रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर पांच सौ रुपये जुर्माना
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Fri, 20 Nov 2015 07:15 PM IST
विज्ञापन
चंबा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने के आरोप में पांच लोगों के चालान काटे। यह सभी लोग चंबा शहर और इसके आसपास कोटपा अधिनियम को ताक पर रखकर कश लगा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने इन पांच लोगों के धूम्रपान करते हुए पकड़े जाने पर इनसे पांच सौ रुपये का जुर्माना प्राप्त किया ताकि आगामी समय में यह कार्रवाई दूसरे लोगों के लिए मिसाल बन सके।
विज्ञापन
इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि यह अभियान आगामी भविष्य में भी जारी रहेगा।