{"_id":"69b403afba003222ab083677","slug":"smashing-boys-team-defeated-banikhet-youth-club-chamba-news-c-88-1-cmb1003-177185-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: स्मैसिंग बॉयज की टीम ने बनीखेत यूथ क्लब को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: स्मैसिंग बॉयज की टीम ने बनीखेत यूथ क्लब को हराया
विज्ञापन
सीटी स्पोर्ट्स
संवाद न्यूज एजेसी
चनेड़ (चंबा)। उदयपुर क्रिकेट मैदान में चल रही महाशिवरात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान शुक्रवार को एक मैच खेला गया। इसमें स्मैसिंग बॉयज की टीम ने बनीखेत यूथ क्लब को छह विकेट से शिकस्त दी। यह जानकारी प्रतियोगिता स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि इस मैच में बनीखेत यूथ क्लब की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 132 रन बनाए। इसमें संजीव ने 64 और अंतरिक्ष ने 34 रनों की शानदार पारियां खेली। स्मैसिंग बॉयज की ओर से अक्षु ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्मैसिंग बॉयज की टीम ने मात्र 11 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें अजय ने 39 और जतिन ने ताबड़तोड़ 26 रन बनाए। बनीखेत की ओर से आदित्य ने दो विकेट लिए। दर्शन सिंह चौहान ने बताया कि हालांकि यह मैच द्रम्मण बनाम स्मैसिंग बॉयज के बीच होना था लेकिन द्रम्मण की टीम के न पहुंचने के कारण यह मैच इन दोनों के टीमों में करवाया गया। विजेता टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।