फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Six villages in Kidi Panchayat will soon get a road.

Chamba News: कीड़ी पंचायत के छह गांवों को जल्द मिलेगी सड़क

Fri, 24 Apr 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 24 Apr 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Six villages in Kidi Panchayat will soon get a road.
73 लाख रुपये से नगेला-पद्दरूई बाया कमडौथा-हथला सड़क का निर्माण शुरू
विज्ञापन

कृषि उत्पाद जालंधर, पठानकोट की मंडियों में पहुंचाने के लिए मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी

साहो (चंबा)। ग्राम पंचायत कीड़ी में लंबे इंतजार के बाद विकास की राह खुल गई है। लोक निर्माण विभाग ने 73 लाख रुपये की लागत से नगेला-पद्दरूई बाया कमडौथा-हथला सड़क का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है।
यह सड़क बनने से कीड़ी पंचायत के छह गांवों हथला, कमडौथा, पद्दरूई, ओसल, सकला और नगेला सड़क से जुड़ जाएंगे। सालों से ग्रामीणों को अपने कृषि उत्पाद मंडियों तक पहुंचाने के लिए खच्चरों और पैदल रास्तों पर निर्भर रहना पड़ता था। इससे न केवल समय और पैसा ज्यादा लगता था, बल्कि कई बार फसल समय पर बाजार तक नहीं पहुंच पाती थी। अब सड़क बनने के बाद किसानों और बागवानों को बड़ी राहत मिलेगी। जालंधर और पठानकोट जैसे बड़े बाजारों तक फसल पहुंचाना आसान हो जाएगा जिससे आर्थिक लाभ भी बढ़ेगा। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क न होने के कारण बीमार लोगों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचाना बेहद कठिन होता था। कई बार घंटों पैदल चलकर मुख्य मार्ग तक पहुंचना पड़ता था। नई सड़क बनने से अब यह समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान मदन पाल, अशोक कुमार, राज कुमार, दीप कुमार और महेंद्र कुमार सहित ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के इतने वर्षों बाद यह सपना पूरा होता दिख रहा है। गांवों में सड़क पहुंचने की खबर से लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया है और इसे जल्द पूरा कर गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed