फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Six seats in Hindi are vacant, all seats in History and Political Science are full.

Chamba News: हिंदी की छह सीटें खाली, इतिहास और राजनीति शास्त्र की सभी फुल

Mon, 22 Jun 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 22 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Six seats in Hindi are vacant, all seats in History and Political Science are full.
राजकीय महाविद्यालय चंबा में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की मेरिट सूची जारी
विज्ञापन

शनिवार के बजाय रविवार को हुई जारी, अब फीस जमा करवा सकेंगे विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। महाविद्यालय चंबा में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की पहली मेरिट सूची जारी हो गई है। रविवार को जारी हुई पहली मेरिट सूची में राजनीति शास्त्र और इतिहास विषय की सभी सीटें फुल हो गई हैं।
हिंदी में महज छह सीटें ही खाली बची हैं। पहली मेरिट सूची जारी होने के बाद अब विद्यार्थी फीस जमा करवा सकेंगे। जिन विद्यार्थियों का नाम मेरिट सूची में नहीं आया है, उन्हें अन्य विषयों में पढ़ाई करनी होगी। जारी सूची के मुताबिक हिंदी की 114, अंग्रेजी की 48, इतिहास और राजनीति शास्त्र की 150-150, इकोनोमिक्स में 20, ज्योग्राफी में 22 सीटें भरी हैं। इन विषयों के लिए 120-120 सीटें स्वीकृत हैं। लिहाजा, हिंदी में सिर्फ छह सीटें बची हैं। अंग्रेजी में 72 सीटें खाली हैं जबकि अन्य विषयों में लगभग सीटें खाली ही हैं। कॉलेज प्रशासन अब 24 जून को दूसरी मेरिट सूची जारी करेगा। दूसरी मेरिट सूची से पहले ये सीटें भरने की उम्मीद है। जिन विद्यार्थियों को पसंदीदा विषय नहीं मिला है, उन्हें अन्य विषयों में पढ़ाई करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार पहली मेरिट सूची शनिवार को जारी होनी थी लेकिन किन्हीं कारणों के चलते यह सूची जारी नहीं हो पाई। इससे विद्यार्थियों को इंतजार करना पड़ा। रविवार को दोपहर बाद यह सूची जारी हुई। कॉलेज प्रशासन की ओर से यह सूची वेबसाइट पर भी जारी की गई है। इसके जरिये विद्यार्थी अपना नाम मेरिट सूची में देख सकते है। कॉलेज प्राचार्य प्रो. राकेश राठौर ने बताया कि इतिहास और राजनीति शास्त्र की सभी सीटें फुल हो गई हैं। अन्य विषयों में कुछ सीटें खाली हैं। पहली मेरिट सूची जारी होने के बाद अब विद्यार्थी फीस जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed