फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Six houses damaged due to rain and storm in Bihaali

Chamba News: बिहाली में बारिश और अंधड़ से छह मकान क्षतिग्रस्त

Sun, 03 Mar 2024 04:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 04:22 PM IST
विज्ञापन
Six houses damaged due to rain and storm in Bihaali
बिहाली में बारिश और अंधड़ से छह मकान क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

प्रभावितों ने घरों से बाहर निकलकर बचाई अपनी जान
संवाद न्यूज एजेंसी
नकरोड़ (चंबा)। भारी बारिश और अंधड़ के कारण ग्राम पंचायत बिहाली में छह मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इन मकानों में रहने वाले परिवारों को अपने रिश्तेदारों के घरों में रात बितानी पड़ी। शनिवार शाम के समय बारिश ने जहां अपना कहर बरपाया तो वहीं अंधड़ ने भी लोगों की मुसीबतें बढ़ा दीं। कुछ मकानों की छतें अंधड़ के कारण उड़ गईं। कुछ मकान बारिश से हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गए। परिवारों ने घरों से बाहर निकलकर भागकर अपनी जान बचाई। पंचायत प्रधान ने क्षतिग्रस्त मकानों का मुआयना करके इसकी सूचना प्रशासन तक पहुंचा दी है। साथ ही प्रशासन से प्रभावित परिवारों को राहत राशि प्रदान करने की मांग की है। बिहाली पंचायत के प्रधान मोहम्मद राशिद ने बताया कि शनिवार को खराब मौसम के कारण मक्खन पुत्र सवारदीन, दया राम पुत्र निर्मल, नजीम पुत्र क्यूम खान, राम लाल पुत्र बालक राम, अयूब पुत्र शुकरदीन और मौसमदीन पुत्र कर्मदीन के मकानों को क्षति पहुंची है। ये परिवार बीपील श्रेणी में आते हैं। ऐसे में इन परिवारों के लिए दोबारा अपना घर बनाना काफी मुश्किल होगा। इसके अलावा टिकरीगढ़ के चेतू गांव में नरेश कुमार के खेत भूस्खलन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने भी प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। नागरिक उपमंडल अधिकारी चुराह जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि बिहाली पंचायत में बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए संबंधित पटवारी को मौका करने के निर्देश दे दिए गए हैं। पटवारी की रिपोर्ट पर प्रभावितों को सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed