फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Singadhar School wins Under-14 volleyball trophy.

Chamba News: अंडर-14 वॉलीबाल में सिंगाधार स्कूल ने जीती ट्रॉफी

Wed, 02 Sep 2026 04:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 02 Sep 2026 04:59 AM IST
विज्ञापन
Singadhar School wins Under-14 volleyball trophy.
सुंड़ला विद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान बॉलीवॉल मैच में शॉट लगाता ​खिलाड़ी।
सलूणी (चंबा)। सलूणी जोन की अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिंगाधार की टीम ने वॉलीबाल में प्रथम स्थान हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंडला में किया गया, जिसमें जोन के 43 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया।
मंगलवार को विजेता टीम के सिंगाधार स्कूल पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य ज्ञान सिंह ठाकुर ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए जलपान के लिए 1100 रुपये की राशि भेंट की।
विज्ञापन

इस दौरान खिलाड़ियों और शारीरिक शिक्षा शिक्षक (पीईटी) ओम प्रकाश को हार पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षक को बधाई देते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर शिक्षक अनिल राठौर, सुदेश कुमारी, कंचनवाला, चमन सिंह, रत्न चंद, धर्मेंद्र कुमार और रीधिमा सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed