फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Shuttle bus service could not start due to lack of buses

Chamba News: बसों की कमी से शुरू नहीं हो पाई शटल बस सेवा

Fri, 15 Dec 2023 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 15 Dec 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Shuttle bus service could not start due to lack of buses
चंबा। शहर में शटल बस सेवा शुरू करने की राह में बसों की कमी रोड़ा बन गई है। लोग अभी तक बस सेवा से महरूम हैं।
विज्ञापन

हैरानी की बात है कि पिछले पांच साल से इस बारे में शहर के समाजसेवी सहित अन्य लोग मांग कर रहे हैं, मगर निगम की ओर से अभी तक यह बस सेवा शुरू नहीं की गई है। न्यू बस स्टैंड चंबा से सुल्तानपुर-बालू-हरदासपुरा चौक होते हुए शटल बस सेवा शुरू होने से शहर के चार वार्डों की आबादी को लाभ होगा। इससे नौकरीपेशा लोगों को सुविधा मिलेगी। दूसरी तरफ, कॉलेज और आईटीआई जाने वाले प्रशिक्षुओं को भी राहत मिलेगी। उन्हें बार-बार बसें नहीं बदलनी पड़ेंगी। शहरवासियों में सुरेंद्र कुमार, मोहन सिंह, अमरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, सुमित कुमार, राजन सिंह, देविया राम, वीरेंद्र सिंह और शक्ति प्रसाद ने कहा कि वे पिछले लंबे समय से इस रूट पर बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे हैं, मगर अभी तक निगम ने कोई सकारात्मक पहल नहीं की है। उन्होंने निगम प्रबंधन से मांग की है कि जल्द इस रूट पर शटल बस सेवा शुरू की जाए।



उधर, आरएम चंबा शुगल सिंह ने कहा कि इस बारे में प्रस्ताव तैयार किया गया है। बसों की कमी होने से शटल बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। कहा कि जैसे ही नई बसें पहुंचेंगी, यह सुविधा भी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed