फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Show cause notice to Patwari for not marking MNREGA work

Chamba News: मनरेगा कार्य की निशानदेही न करने पर पटवारी को कारण बताओ नोटिस

Wed, 20 Dec 2023 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 20 Dec 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Show cause notice to Patwari for not marking MNREGA work
चंबा। बंद पड़े मनरेगा कार्य की समय पर निशानदेही कर रिपोर्ट न देने पर तहसीलदार ने संबंधित पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

पटवारी को दो दिन में नोटिस का जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार करीब 15 दिन पहले मिंधल पंचायत में मनरेगा के तहत एक कार्य करवाया जा रहा था। इसे स्थानीय निवासी ने बंद करवा दिया। उसके खिलाफ पंचायत प्रतिनिधियों ने पुलिस थाना किलाड़ में शिकायत दर्ज करवाई। खंड विकास अधिकारी पांगी को भी ज्ञापन सौंपा। जहां मनरेगा का कार्य किया जा रहा था, उस भूमि की निशानदेही करवाने के लिए तहसीलदार ने साच पटवार वृत्त के पटवारी को निर्देश दिए। पटवारी ने निशानदेही कर इसकी रिपोर्ट तहसीलदार को नहीं सौंपी। दो दिन पहले जब यह मामला काफी गर्मा गया तो तहसीलदार को कानूनगो को साथ लेकर स्वयं निशानदेही करने मिंधल पंचायत में जाना पड़ा। वहां उपस्थित होने के लिए उन्होंने पटवारी को भी कहा, लेकिन पटवारी ने वहां भी उपस्थिति दर्ज नहीं करवाई। इस पर तहसीलदार ने पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पटवारी को विभागीय कार्यवाही से बचने के लिए दो दिन में नोटिस का जवाब देना होगा।
तहसीलदार पांगी शांता कुमार ने बताया कि पटवारी को मनरेगा कार्य से संबंधित जमीन की निशानदेही करने के निर्देश दिए थे। पटवारी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसके चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

--
साच पटवार वृत्त के पटवारी राजकुमार ने बताया कि उनके पास आठ पंचायतों का कार्यभार है। इसके चलते वह ज्यादा व्यस्त रहे। यही कारण रहा कि वह मामले में निशानदेही नहीं कर पाए। फिलहाल, उनके पास नोटिस नहीं पहुंचा है। नोटिस मिलने पर उसका जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed