{"_id":"62a37ccc605b36765801f602","slug":"show-cause-notice-to-22-school-heads-who-distance-themselves-from-sports-chamba-news-sml411736924","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों से दूरी बनाने वाले 22 स्कूल मुखियाओं को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों से दूरी बनाने वाले 22 स्कूल मुखियाओं को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
चंबा। बच्चों को खेल प्रतियोगिता में न भेजने वालों पर उच्च शिक्षा विभाग ने शिकंजा कस दिया है। विभाग ने सेंट्रल जोनके 22 स्कूल मुखियाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
नोटिस के माध्यम से विभाग ने स्कूलों से जवाब-तलब किया है। जवाब संतोषजनक न मिलने की सूरत में विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। विभाग के इन आदेशों के बाद स्कूलों के मुखियाओं में हड़कंप मच गया है। सेंट्रल जोन चंबा में हाल ही में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, एथलेटिक्स समेत शतरंज और कुश्ती के मैच हुए। इसमें जोन के 45 स्कूलों ने हिस्सा लिया। जबकि 22 स्कूलों ने बच्चों को प्रतियोगिता में नहीं भेजा। इन स्कूलों को अब विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
नोटिस मिलने के सात दिनों के भीतर इन स्कूलों को जवाब देना होगा। गौरतलब है कि कोरोना के कारण दो साल विद्यार्थी खेलों में भाग नहीं ले पाए। इस बार कोरोना महामारी नियंत्रित होने के बाद सरकार ने खेलों के आयोजन के लिए अनुमति दी है।
विज्ञापन
सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी तिलक बिजलवान ने बताया कि 22 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। सात दिनों के भीतर स्कूल मुखियाओं को जवाब देना होगा।