फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Show-cause notice issued to school head teacher for negligence in duty.

Chamba News: ड्यूटी में कोताही बरतने पर स्कूल हेड टीचर को कारण बताओ नोटिस

Mon, 13 Jul 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 13 Jul 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Show-cause notice issued to school head teacher for negligence in duty.
शिक्षा विभाग ने शिकायतों के बाद शुरू की जांच, 15 दिन में मांगा जवाब
विज्ञापन

संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर हो सकती है विभागीय कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शिक्षा खंड कियाणी के तहत एक प्राथमिक पाठशाला के हेड टीचर को ड्यूटी में कथित लापरवाही बरतने के आरोपों के चलते शिक्षा विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। संबंधित हेड टीचर को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर अपना लिखित जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित अवधि में जवाब मिलने के बाद विभाग की समीक्षा करेगा और उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई तय की जाएगी। संबंधित हेड टीचर के खिलाफ पिछले काफी समय से ड्यूटी में लापरवाही, विद्यालय के कार्यों में अपेक्षित गंभीरता नहीं बरतने तथा प्रशासनिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में अनियमितता संबंधी शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इस पर विभाग ने जांच करवाई। जांच में सामने आए बिंदुओं के आधार पर संबंधित अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय लिया।

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन ने कहा कि डयूटी में कोताही बरतने के मामले में हेड टीचर को नोटिस जारी किया है। 15 दिन का समय जवाब रखने के लिए दिया है। अंतिम निर्णय उपलब्ध साक्ष्यों और संबंधित कर्मचारी के पक्ष को सुनने के बाद ही लिया जाएगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed