फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Shortage of buses in Chamba depot, corporation closed two routes

Chamba News: चंबा डिपो में बसों की कमी, निगम ने बंद कर दिए दो रूट

Thu, 02 May 2024 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 02 May 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Shortage of buses in Chamba depot, corporation closed two routes
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम के चंबा डिपो ने दो रूटों पर बस सेवा बंद कर दी है। पिछले कुछ महीने से चंबा-मंगलेरा और चंबा-झुटार रूटों पर एचआरटीसी बसें नहीं दौड़ रही हैं।
विज्ञापन

निगम प्रबंधन ने इन रूटों को बंद करने के पीछे बसों की कमी का हवाला दिया है। बस रूट बंद होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। पहले भी इन रूटों पर बसें बंद हुई थीं, मगर लोगों की मांग पर निगम प्रबंधन ने बस सेवा शुरू कर दी थी। अब पिछले कुछ महीनों से इस रूट पर बसें नहीं चल रही हैं। लोगों को टैक्सी या निजी वाहनों के जरिये गंत्वय तक पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि निजी बस ऑपरेटर अपनी मर्जी और देरी से रूट पर निकलते हैं। ऐसे में उन्हें गंत्वय तक पहुंचने में देर हो जाती है। कहा कि चंबा-झुटार रूट पर एकमात्र सरकारी बस के अलावा कोई निजी बस नहीं चलती है। ऐसे में उन्हें टैक्सी में सफर करना पड़ता है। इससे विशेषकर स्कूली विद्यार्थियों की दिक्कतें बढ़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों में सुमन कुमारी, लता देवी, पुष्पा, मनीषा, मनोज कुमार, विनोद, हरीश कुमार, अमित कुमार और रजत ने कहा कि चंबा-मंगलेरा बस सुबह 7:00 बजे मंगलेरा से चंबा के लिए रवान होती थी। इसमें ज्यादातर बच्चे और नौकरी पेशा लोग सफर करते रहे। वहीं, चंबा-झुटार रूट पर भी बस सेवा सात बजे झुटार से चंबा के लिए जाती रही। यह सवारियों से भरी रहती थी, लेकिन अब बसें बंद होने से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। लोगों ने आरएम चंबा से मांग की है कि जल्द इन रूटों पर बसें सुचारू करवाए।


उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधन शुगल सिंह ने कहा कि इस रूट पर सवारियां कम होती थीं और बसों की भी कमी है। जल्द समस्या समाधान के लिए उचित प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed