{"_id":"606f0f818ebc3ee974451086","slug":"shops-will-closed-in-chuvari-on-sunday-chamba-news-sml3668056191","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुवाड़ी बाजार में रविवार को बंद रहेंगी सभी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुवाड़ी बाजार में रविवार को बंद रहेंगी सभी दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुवाड़ी (चंबा)। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखकर व्यापार मंडल चुवाड़ी ने प्रशासन के साथ मिलकर चुवाड़ी बाजार रविवार को बंद रखने का फैसला लिया है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वीरवार को व्यापार मंडल ने एसडीएम के साथ बैठक की।
इस दौरान कोरोना की रोकथाम पर चर्चा की गई। बैठक में व्यापार मंडल ने प्रशासन के साथ मिलकर निर्णय लिया कि रविवार को चुवाड़ी बाजार की सभी दुकानें बंद रहेंगी। रविवार को दुकान खोलने वाले दुकानदार का चालान काटा जाए। इसमें व्यापार मंडल प्रशासन को पूरा सहयोग देगा। इसके अलावा बाजार के हरेक दुकानदार को अपनी दुकान के बाहर नो मास्क नो सर्विस का बोर्ड लगाना होगा।
इसके साथ बाजार की दुकानों को सुबह खोलने का समय नौ बजे निर्धारित किया गया है। रात को दुकानें बंद करने का समय आठ बजे रहेगा। व्यापार मंडल और प्रशासन ने दुकानदारों से आग्रह किया है कि वे अपनी दुकानों में दो गज दूरी की सही से पालना करवाएं। इसके साथ ही दुकानों में सैनिटाइजर की भी पूर्ण व्यवस्था की जाए। नो मास्क नो सर्विस का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा। बैठक में एसडीएम बचन सिंह ने व्यापारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।