{"_id":"66cf5bf524865ea9f803de8b","slug":"shopkeepers-will-earn-five-rupees-on-one-green-card-chamba-news-c-88-1-cmb1002-131941-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एक ग्रीन कार्ड पर पांच रुपये कमाई करेंगे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एक ग्रीन कार्ड पर पांच रुपये कमाई करेंगे दुकानदार
Wed, 28 Aug 2024 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 28 Aug 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
चंबा। अब दुकानदार भी एक एक ग्रीन कार्ड पर पांच रुपये की कमाई कर सकेंगे। एचआरटीसी ने दुकानों पर ग्रीन कार्ड बेचने की व्यवस्था की है। निगम दुकानदारों को सौ के बजाय 95 रुपये में एक ग्रीन कार्ड देगा। एक कार्ड बनाने पर दुकानदारों को पांच रुपये कमीशन मिलेगी।
यह व्यवस्था हाल ही में शुरू की गई है। परिवहन निगम ग्रीन, सम्मान, येलो और स्मार्ट कार्ड पर एचआरटीसी बसों में सफर करने पर किराये में छूट देता है। यह कार्ड बनाने के लिए 100 रुपये शुल्क देना होता है। इसकी अवधि एक साल होती है। पहले यह कार्ड दो साल तक मान्य था और 50 रुपये शुल्क लेकर बनाया जाता था, लेकिन हाल ही में सरकार ने कार्ड की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। साथ ही इसकी अवधि भी एक साल कर दी है। इसके बाद निगम ने अब ग्रीन कार्ड दुकानाें में बनाने की भी व्यवस्था कर दी है। ऐसे में आम लोग अब दुकानों में भी 100 रुपये देकर ग्रीन कार्ड बनवा सकेंगे। इसके लिए दुकानदारों को पांच रुपये कमीशन निगम की ओर से मिलेगी।
उधर, चंबा डिपो के आरएम शुगल सिंह ने कहा कि दुकानदार भी ग्रीन कार्ड बेच सकते हैं। 95 रुपये में यह ग्रीन कार्ड दुकानदारों को उपलब्ध करवाया जाएगा।
--