फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Shopkeepers have to use brooms to clear the water accumulated in the potholes.

Chamba News: गड्ढों में जमा पानी साफ करने के लिए दुकानदारों को लगाना पड़ता है झाडू

Wed, 15 Apr 2026 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 15 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers have to use brooms to clear the water accumulated in the potholes.
बारिश में चंबा से लेकर भरमौर तक एनएच के गड्ढों में भर जाता है पानी
विज्ञापन

पानी साफ नहीं करने पर गंदे पानी के छींटे दुकानों को कर देते हैं गंदा

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बारिश होने पर दुकानदारों को एनएच के गड्ढों में भरने वाले पानी को झाड़ू लगाकर साफ करना पड़ता है। अन्यथा वाहनों के गुजरने पर गंदा पानी दुकानों के भीतर आकर गिरता है।
चंबा से लेकर भरमौर तक दुकानदार इस समस्या से परेशान हैं। एनएच प्राधिकरण समस्या का निदान करने के बजाय खानापूर्ति कर रहा है। कर्मचारी नाली साफ करने के दौरान निकलने वाले कीचड़ को इन गड्ढों में भर देते हैं। धूप खिलने पर कीचड़ हवा के साथ धूल बनकर राहगीरों के ऊपर गिरता है। बारिश होने पर कीचड़ दोबारा बहकर नाली में चला जाता है। गड्ढों में फिर से पुरानी समस्या पैदा हो जाती है। यही कारण है कि बारिश होने पर दुकानदारों को बार-बार सड़क में जाकर गड्ढों में जमा होने वाले गंदे पानी को साफ करना पड़ता है।
विज्ञापन


लोगों में संजय शर्मा, शम्मी कुमार, करण महाजन, सुरेंद्र, महिंद्र सिंह, तिलक राज और सोनू ने बताया कि मुगला, करियां, कुरांह, बग्गा सहित अन्य स्थानों पर यह समस्या बनी हुई है। बारिश के दौरान दुकानदारों को बार-बार गड्ढे साफ करने के लिए सड़क में उतरना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन और एनएच प्राधिकरण से मांग की है कि गड्ढों पर तारकोल डाली जाए। उधर, एनएचएआई के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि जल्द समस्या का निदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed