{"_id":"6900fb22e187fce04503b175","slug":"shiv-shakti-team-defeated-sp-xi-by-five-wickets-chamba-news-c-88-1-cmb1003-164865-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शिव शक्ति की टीम ने एसपी इलेवन को पांच विकेट से दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शिव शक्ति की टीम ने एसपी इलेवन को पांच विकेट से दी मात
Tue, 28 Oct 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 28 Oct 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही पूर्व मंत्री विद्याधर मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के दो मैच खेले गए। पहले मैच में एसपी इलेवन की टीम को शिव शक्ति की टीम ने पांच विकेट से हराया। दूसरे मैच में ड्रीम बॉयज की टीम ने सुल्तानपुर जूनियर को सात विकेट से हराया। प्रतियोगिता के स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने बताया कि पहले मैच में एसपी इलेवन की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 102 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए शिव शक्ति की टीम ने पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।
वहीं, दिन के दूसरे मैच में सुल्तानपुर जूनियर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 80 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ड्रीम बॉयज की टीम ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दोनों विजेता टीमों ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।