फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Shepherd resident of Sirdi hanged himself in Parchod

चम्बा: परछोड़ में सिरड़ी निवासी भेड़पालक ने लगाया फंदा

Sun, 19 Feb 2023 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 19 Feb 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Shepherd resident of Sirdi hanged himself in Parchod
चुवाड़ी (चंबा)। परछोड़ गांव के पास एक भेड़पालक ने फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली है। मृतक की पहचान (50 वर्षीय) जगदीश चंद पुत्र ढीमू राम निवासी सिरड़ी के रूप में हुई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम की निगरानी में शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए चुवाड़ी अस्पताल पहुंचाया गया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गांव के ग्रामीण लकड़ियां लेने के लिए जंगल में गए थे। इस दौरान वह पेड़ से लटका शव देखकर घबरा गए और वापिस गांव लौटकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर जाकर पेड़ से जगदीश चंद को लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

बता दें कि जगदीश चंद अक्तूबर 2022 में अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए चुवाड़ी क्षेत्र में आया था। तब से ही वह यहीं पर रह रहा था। शनिवार को जगदीश चंद ने पेड़ से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर चुवाड़ी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed