फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sheepherder clashed with leopard to save sheep and goats

Chamba News: भेड़-बकरियों को बचाने के लिए तेंदुए से ही भिड़ गया भेड़पालक

Thu, 18 Jan 2024 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 18 Jan 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Sheepherder clashed with leopard to save sheep and goats
तेलका (चंबा)। भेड़-बकरियों को बचाने के लिए भेड़पालक तेंदुए से ही भिड़ गया। दोनों काफी देर तक गुत्थम-गुत्था होते रहे।
विज्ञापन

इसके बाद भेड़पालक के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देखकर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। उप तहसील तेलका में बीते एक सप्ताह से लगातार तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण अकेले खेतों में काम करने के लिए जाने से कतराने लगे हैं। तेंदुए के आतंक से शाम ढलते ही ग्रामीण घरों में कैद हो जाते हैं। ग्रामीणों ने वन्य प्राणी विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में पिंजरा स्थापित कर तेंदुए को पकड़ा जाए।

राजीव कुमार, नर सिंह, दलीप कुमार और योगराज ने बताया उप तहसील तेलका के इर्द-गिर्द के क्षेत्र में तेंदुए के आतंक से ग्रामीण खौफजदा हैं। तेंदुए के आतंक के चलते लोग शाम के समय घरों से बाहर निकलने में भी कतराने लगे हैं। बताया कि चुराह वन परिक्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत मौड़ा के रुपणी नामक स्थान पर भेड़ों पर तेंदुए ने हमला कर दिया है। अपनी भेड़-बकरियों को बचाने के लिए तेजू राम पुत्र चंद राम तेंदुए से भिड़ गया। तेंदुए के साथ हुई गुत्थम-गुत्था के दौरान भेड़पालक ने चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। उसके बाद तेंदुए ने मौसम दीन गांव मौड़ा कि भेड़ों पर हमला किया, मौसम ने भी जैसे-तैसे भेड़ों को बचा लिया। तेंदुए ने एक सप्ताह पहले मौसम दीन कि चार भेड़ों को अपना शिकार बनाया था। तेंदुए के कई बार दिखने से गांववालों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन्य प्राणी विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा स्थापित करवाया जाए।
विज्ञापन

वन विभाग के बीईओ जान मोहम्मद ने कहा कि लोग सतर्क रहें। जल्द पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed