{"_id":"66f044305db44a98b507a00c","slug":"shanu-of-girls-school-ran-fastest-in-1500-meters-chamba-news-c-88-1-ssml1004-133679-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 1500 मीटर में सबसे तेज दौड़ीं गर्ल्स स्कूल की शानू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 1500 मीटर में सबसे तेज दौड़ीं गर्ल्स स्कूल की शानू
Sun, 22 Sep 2024 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 22 Sep 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
चंबा के ककीरा में खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मार्च पास्ट करते खिलाड़ी।संवाद
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककीरा में शुरू हुई जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन 1500 मीटर दौड़ में कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा की छात्रा शानू ने पहला, सीनियर सेकेंडरी स्कूल बलेरा की छात्रा अनामिका ने दूसरा और सीनियर सेकेंडरी स्कूल भांदल की छात्रा संजना ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के शुभारंभ पर एडीएम चंबा अमित मेहरा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। आयोजन समिति ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी फिंडरू राम ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता में छह जोन की 280 छात्राएं भाग ले रही हैं। बताया कि प्रतियोगिता में वॉलीबाल, कबड्डी, खोखो, बैडमिंटन सहित हॉकी फुटबाल, हैंडबाल, बास्केटबाल, बॉक्सिंग और कुश्ती के मैच करवाए जाएंगे। बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली छात्रा खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इससे पहले एडीएम चंबा ने छात्राओं से खेलों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी विद्यार्थी जीवन में काफी महत्व है। बताया कि खेलों से प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। इस मौके पर तहसीलदार चुवाड़ी सुमन सहित विभिन्न स्कूलों के मुखिया मौजूद रहे।
--