फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Shakuntala's handmade toys are being sold at a discount.

Chamba News: हाथोंहाथ बिक रहे शकुंतला के हाथ से तैयार खिलौने

Tue, 23 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Shakuntala's handmade toys are being sold at a discount.
मिंजर मेले में लगाती हैं स्टॉल, आचार की भी रहती है खूब मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर की रहने वाली शकुंतला के हाथ से बने बच्चों के खिलौने हाथोंहाथ बिक रहे हैं। वहीं, लोगों को उनके हाथों से बना आचार भी खूब भा रहा है। उनके हाथों से बने आचार की दिल्ली तक मांग रहती है। वह अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में खुद बनाए उत्पादों के स्टॉल लगाती हैं। शकुंतला ने दावा किया है कि पिछले साल मिंजर मेले में लगभग पचास हजार की कमाई की है। स्वयं सहायता समूह के साथ जुड़कर अन्य कई महिलाओं को उन्होंने रोजगार दिया है। वर्तमान में उन्होंने मेले के दौरान बेचने के लिए टेडी बियर से लेकर अन्य उत्पादों को तैयार किया है। शकुंतला का कहना है कि पति की मौत के बाद परिवार के पालन-पोषण का जिम्मा उनके कंधों पर आ गया लेकिन, उन्होंने हार न मानते हुए शहरी राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता ग्रुप से जुड़कर लोन लिया। साथ ही अपना रोजगार शुरू किया। उन्होंने कहा कि वह करेला, नींबू, आम, अदरक और लहसुन का आचार तैयार करती हैं। हर साल मिंजर में उनकी ओर से बनाए गए आचार की अच्छी बिक्री होती है। आचार बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। कहा कि अब तक उनका आचार दिल्ली, चंडीगढ़ और शिमला तक पहुंच चुका है। उनके पास विभिन्न प्रकार के तैयार आचार की काफी मांग रहती है। इस बार बच्चों के खिलौने भी उन्होंने मिंजर मेले में बेचने के लिए तैयार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed