{"_id":"6581cec217b65b3e4c088a39","slug":"sewerage-chamber-leaks-school-children-and-people-troubled-by-dirt-chamba-news-c-88-1-cmb1003-14670-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सीवरेज चैंबर लीक, गंदगी से स्कूली बच्चे और लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सीवरेज चैंबर लीक, गंदगी से स्कूली बच्चे और लोग परेशान
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
चम्बा फटाफट
चंबा में पुराना बस अड्डा-धड़ोग मार्ग पर लखदाता मंदिर के पा बहता सीवरेज का गंदा पानी और उसके बीच
Link Copied
चंबा। एक तरफ जहां जल शक्ति विभाग बेहतर सेवाएं देने के दावे करता है तो वहीं, दूसरी तरफ शहर के मोहल्ला धड़ोग में सड़क पर सीवरेज की गंदगी बह रही है। इसके चलते रोजाना आवाजाही करने वाले स्कूली विद्यार्थियों सहित लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि सीवरेज चैंबर पिछले चार दिन से लीक कर रहा है, लेकिन जल शक्ति विभाग की ओर से इसकी मरम्मत नहीं करवाई जा रही है। इस कारण मोहल्ले में गंदगी का आलम है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी रमेश कुमार, शक्ति प्रसाद, अमित कुमार, सुरेश कुमार, राज कुमार, रमन कुमार, नीरज कुमार और वीरेंद्र सिंह का कहना है कि इस रास्ते से शहर स्थित स्कूलों के लिए बच्चे आवाजाही करते है। ऐसे में उन्हें आवाजाही के दौरान परेशानी हो रही है। विभाग को अवगत करवाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि इस बारे में जल्द से जल्द उचित कदम उठाए जाएं। ताकि सड़क पर गंदगी न बहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।