{"_id":"682e0ee80f18ed7443017a89","slug":"seven-months-ago-the-electric-transformer-was-burnt-it-has-not-been-replaced-till-date-chamba-news-c-88-1-ssml1004-151010-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सात माह पहला जला बिजली ट्रांसफार्मर, आज तक नहीं बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सात माह पहला जला बिजली ट्रांसफार्मर, आज तक नहीं बदला
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। ग्राम पंचायत खरल और सालवां के तहत आने वाले आधा दर्जन गांवों की आबादी कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सात माह पहले क्षेत्र में स्थापित ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद अब तक उसे बदला नहीं जा सका है। बोर्ड प्रबंधन ने चार किलोमीटर दूर दूसरी लाइन से गांवों को बिजली की सप्लाई दी है। इससे क्षेत्र में ग्रामीणाें के सीएफएल बल्ब तक सही से नहीं जल पा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बोर्ड प्रबंधन के कर्मचारियों को कम वोल्टेज संबंधी शिकायत करने पर उन्हें विद्युत बोर्ड के सलूणी सेक्शन के तहत होने की बात कही जाती है। सालवां सेक्शन में शिकायत करवाने के लिए पहुंचने पर उन्हें ब्रंगाल सेक्शन के अधीन होने का हवाला दिया जा रहा है। कुल मिलाकर बोर्ड प्रबंधन की लचर व्यवस्था अब ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं ने खराब ट्रांसफार्मर की जगह नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने की मांग की है।
खरल और सालवां पंचायत के तहत आने वाले गांव शेल, सेरू, कंडेरी, बरनाल, झरोता और तालुंच गांवों में सात माह से कम वोल्टेज की समस्या से 500 की आबादी जूझ रही है। बिजली बिलों की अदायगी करने के बाद भी कम वोल्टेज के कारण लोगों के पंखे, कूलर, टेलीविजन समेत कई तरह के उपकरण तक नहीं जल रहे हैं।
ग्रामीणों विक्रमजीत, परमेश कुमार, संजय कुमार, पवन कुमार, विपन कुमार, राजेश कुमार, मनोज कुमार, लक्की आदि ने बताया कि बिजली के खराब ट्रांसफार्मर को बदलने की अभी तक उन्होंने जहमत नहीं उठाई है। हर बार ग्रामीण सहयोग कर ट्रांसफार्मर को गांव तक पहुंचाते हैं। बावजूद इसके बोर्ड प्रबंधन विद्युत सप्लाई सुचारु नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता पंकज ने बताया कि गांवों के लिए नया ट्रांसफार्मर पहुंच गया है। कर्मचारियों के अभाव में इसको ट्रांसफार्मर गांव में स्थापित नहीं किया जा सका है। ग्रामीण सहयोग करें तो वीरवार को ही गांव में ट्रांसफार्मर स्थापित करवा दिया जाएगा।