फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   'Seven lakhs sanctioned, still the rest room is not repaired

Chamba News: ‘सात लाख मंजूर, फिर भी नहीं हुई विश्राम कक्ष की मरम्मत‘

Thu, 11 Sep 2025 07:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 11 Sep 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
'Seven lakhs sanctioned, still the rest room is not repaired
चंबा। बस चालक यूनियन ने चंबा में चालकों के लिए बने विश्राम कक्ष की मरम्मत न होने पर परिवहन निगम प्रबंधन को आड़े हाथ लिया है। बस चालक यूनियन के प्रधान हेम राज, सदस्य रवि कुमार, अजय कुमार, मनोज कुमार और विनोद कुमार ने बताया कि वर्ष 2018 में डीसी कार्यालय ने विश्राम कक्ष की मरम्मत के लिए सात लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया था। पांच साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद यह कार्य नहीं हो पाया। चालकों को ड्यूटी के बीच आराम करने के लिए या तो बस में ही बैठना पड़ता है या मजबूरी में किराये पर कमरा लेकर आराम करना पड़ता है। यदि जल्द इसकी मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। साथ ही जब तक मरम्मत पूरी नहीं होती चालकों के लिए अस्थायी आराम स्थल की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed