फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Setback for BJP in Mehla BDC Chairperson-Vice Chairperson election; Congress emerges victorious.

Chamba News: मैहला बीडीसी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा को झटका, कांग्रेस ने मारी बाजी

Sat, 27 Jun 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 27 Jun 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Setback for BJP in Mehla BDC Chairperson-Vice Chairperson election; Congress emerges victorious.
कांग्रेस एकजुटता के आगे नहीं चली भाजपा समर्थित विधायक और नेताओं की रणनीति
विज्ञापन

बीडीसी चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनने से बढ़ा ललित ठाकुर का और कद
सदर विधायक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष और कृषि उपज मंडी चेयरमैन की तिकड़ी ने दिखाया कमाल
सुभाष कुमार अग्निहोत्री
चंबा। मैहला विकास खंड समिति (बीडीसी) के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस ने 15 साल बाद शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की।
इस परिणाम को भाजपा के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। चुनाव में कांग्रेस की एकजुटता भाजपा की रणनीति पर भारी पड़ी और पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस के संगठित प्रयासों के सामने भाजपा समर्थित विधायक और पार्टी की नेताओं की रणनीति प्रभावी साबित नहीं हुई। बीडीसी चुनाव में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचित होने से भरमौर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता ललित ठाकुर का राजनीतिक कद भी बढ़ा है। संगठन और स्थानीय स्तर पर उनकी सक्रिय भूमिका को इस जीत का महत्वपूर्ण कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जीत के पीछे सदर विधायक नीरज नैय्यर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरजीत भरमौरी और कृषि उपज मंडी समिति के चेयरमैन ललित ठाकुर की तिकड़ी की रणनीति और समन्वय को भी अहम माना जा रहा है। तीनों नेताओं ने चुनाव से पहले पार्टी समर्थित सदस्यों को एकजुट बनाए रखने और प्रभावी चुनाव प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया। इसका लाभ कांग्रेस को मिला। बीडीसी चुनाव के परिणामों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस जीत का असर विधानसभा चुनावों पर भी पड़ सकता है।
--
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरजीत भरमौरी ने बताया कि 15 साल बाद भाजपा का मैहला ब्लॉक से सूपड़ा साफ हुआ है। आने वाले समय में जिला परिषद में कांग्रेस का चरम लहराएगा। अध्यक्ष-उपाध्यक्ष कांग्रेस समर्थित होंगे। उन्होंने जिला नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

--
भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज नरयाल ने बताया कि बीडीसी मैहला के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद चुनने से पूर्व बीजेपी के पास दस बीडीसी सदस्य थे लेकिन कुछ सदस्य क्रॉस वोटिंग कर गए।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed