{"_id":"691cac28cf5b10f0d10238cb","slug":"selling-tobacco-products-without-a-license-can-result-in-a-fine-of-up-to-rs-50000-and-three-months-imprisonment-chamba-news-c-88-1-ssml1004-166882-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बिना लाइसेंस तंबाकू उत्पाद बेचे तो 50 हजार तक जुर्माना, तीन माह की जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बिना लाइसेंस तंबाकू उत्पाद बेचे तो 50 हजार तक जुर्माना, तीन माह की जेल
Tue, 18 Nov 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 18 Nov 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। विकास खंड तीसा क्षेत्र में बिना लाइसेंस तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। विकास खंड अधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि बिना लाइसेंस तंबाकू या इससे संबंधित सामग्री बेचने पर 25 हजार से 50 हजार रुपये तक का जुर्माना और तीन महीने तक की जेल का प्रावधान है।
चुराह परिक्षेत्र की 53 पंचायतों में अब तक 275 तंबाकू और अन्य तंबाकू उत्पादों के लाइसेंस दुकानदारों को जारी किए जा चुके हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि तंबाकू उत्पाद बेचने वाले सभी दुकानदारों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन करवाने वालों के लिए 500 रुपये फीस निर्धारित की गई है। लाइसेंस की तीन वर्ष की अवधि समाप्त होने पर उसे दोबारा रिन्यू करवाने के लिए 300 रुपये फीस देनी होगी।
उन्होंने कहा कि स्कूल, कॉलेज या किसी भी शैक्षणिक संस्था के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है और इस नियम का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर तुरंत कार्रवाई होगी। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।