फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Seeing water flowing wastefully, the MLA reprimanded the officer

Chamba News: पानी व्यर्थ बहता देख विधायक ने अधिकारी को लगाई फटकार

Sun, 10 Aug 2025 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 10 Aug 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Seeing water flowing wastefully, the MLA reprimanded the officer
चंबा में पांगी के किलाड़ में सड़क पर बहते पीने के पानी को लेकर संबधित अधिकारी को फोन पर निर्देश द
चंबा। पांगी दौरे पर विधायक डॉ. जनकराज उस समय गुस्सा हो गए जब किलाड़ मुख्यालय के पास सड़क पर व्यर्थ बहता पानी देखा। उन्होंने तुरंत जल शक्ति विभाग के अधिकारी को फोन कर इस लापरवाही के लिए फटकार लगाई। साथ ही निर्देश दिए कि लीक हो रहे पाइप को तुरंत ठीक किया जाए। वहां मौजूद लोगों ने विधायक को बताया कि पिछले कई दिन से पीडब्ल्यूडी कार्यालय को जाने वाली सड़क पर पीने का पानी व्यर्थ बह रहा है, लेकिन जल शक्ति विभाग का कोई अधिकारी और कर्मचारी इसकी सुध नहीं ले रहा था।
विज्ञापन

उधर, विधायक ने कहा कि पीने के पानी के स्रोत काफी तेजी के साथ सूख रहे हैं। सरकार ने पानी के बिलों में भी वृद्धि कर दी है, जबकि सरकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ही पानी का मोल नहीं समझ रहे हैं, जो कि काफी चिंता का विषय है। पांगी घाटी में सर्दी के मौसम में पानी की सबसे ज्यादा किल्लत रहती है। पानी जाम हो जाता है। ऐसे में यहां पानी की प्रणाली बेहतर होनी चाहिए। इस तरह से पेयजल पाइप लीक होंगे तो सर्दी की शुरुआत में ही पानी जमना शुरू हो जाएगा। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि इस प्रकार की लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed