{"_id":"66869e4165f6ae1a600fa9ee","slug":"sdrf-teams-will-be-deployed-in-hadsar-and-holi-stations-chamba-news-c-88-1-cmb1003-128415-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: हड़सर और होली स्टेशन में तैनात रहेंगी एसडीआरएफ की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: हड़सर और होली स्टेशन में तैनात रहेंगी एसडीआरएफ की टीमें
विज्ञापन
मानसनू के दौरान आपदा से निपटने के लिए तैयार रहें सभी विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। मानसून के दौरान बारिश और अन्य आपदाओं से निपटने के लिए सभी विभाग योजना तैयार कर उप मंडलाधिकारी कार्यालय भरमौर को भेजना सुनिश्चित करें। एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने मानसून से निपटने के लिए की जाने वाली तैयारियों के संबंध में एसडीएम कार्यालय पट्टी भरमौर के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये निर्देश अधिकारियों को दिए। एसडीएम ने कहा कि आपदा से निपटने के लिए एसडीआरएफ की दो टुकडि़यां होली और हड़सर स्टेशन पर उपलब्ध रहेंगी। एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग को मानसून के दौरान सड़कों को बहाल करने के लिए मशीनरी सहित अन्य आवश्यक उपकरणों को तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान वर्षा के कारण जहां सड़कें बंद होने की संभावना रहती है, ऐसे स्थानों को चिह्नित कर वहां पर्याप्त मात्रा में मशीनरी और कामगारों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने बिजली बोर्ड को बारिश के दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारु बनाए रखने के लिए बिजली के तारों की जांच सहित अतिरिक्त खंभों की व्यवस्था करने को भी कहा। जिन स्थानों पर अधिक वर्षा के कारण बिजली जाने की संभावना बनी रहती है, ऐसे स्थानों को चिह्नित कर वहां पर तैयारी रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा ट्रांसफार्मरों के रखरखाव एवं उपकरणों की उपलब्धता भी समय रहते सुनिश्चित करने और बिजली लाइनों से लगने वाले पेड़ों की शाखाओं की छंटाई करने के आदेश दिए। उन्होंने जल शक्ति विभाग को मानसून के दौरान पानी की आपूर्ति सुचारु बनाए रखने के लिए कहा। इसके अतिरिक्त उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक को पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्नों का भंडारण सुनिश्चित करने के अलावा वर्षा के कारण प्रभावित हुए क्षेत्रों में खाद्यान्नों की तुरंत आपूर्ति के लिए राहत सामग्री को अलग से भंडारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को आपदा उपकरणों की उपलब्धता समय रहते सुनिश्चित करने के कहा। एसडीएम ने तहसीलदार भरमौर और होली व कृषि और उद्यान विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का आकलन तुरंत करवा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने यह भी कहा कि साथ में नुकसान के आकलन की फोटोग्राफी भी होनी चाहिए। उन्होंने तहसीलदार को पंचायत के माध्यम से पटवारी की देखरेख में खराब स्थिति में घर और सरकारी बिल्डिंग जिनके गिरने का खतरा बना रहता है, उन्हें चिह्नित करने के आदेश दिए।